फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two women custmor theft in jwalry shop

पाजेब में घुंगरु डलवाने आई दो महिलाएं 5 जोड़ी पाजेब लेकर रफूचक्कर

Wed, 08 Sep 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
two women custmor theft in jwalry shop
स्वर्णकार की दुकान पर पाजेब देखती आरोपी महिलाएं। संवाद - फोटो : Jhjhar
शहर के माता वैष्णो चौक के पास एक स्वर्णकार की दुकान से दो महिलाएं 5 जोड़ी पाजेब लेकर फरार हो गई। महिलाएं स्वर्णकार के पास पाजेब में घुंघरू डलवाने के लिए आई थी और उन्होंने स्वर्णकार को नई पाजेब दिखाने के लिए कहा। जब स्वर्णकार उन्हें के थैले में से नई पाजेब दिखा रहा था तो वह उसे बातों में उलझाकर पाजेब काउंटर से नीचे डालती रही। जबकि पैरों में पाजेब पहनने के बहाने से उन्होंने नीचे डाली गई पाजेब थैले में डाल ली।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्वर्णकार रमेश को कहा कि एक महिला कपड़े की दुकान पर कपड़े खरीद रही है। हम वापस आती हैं तब तक जो पाजेब दी गई हैं उनमें घुंघरू डाल दें। यह कहकर महिलाए वहां से चंपत हो गई। स्वर्णकार के पास काफी देर तक जब महीने वापस नहीं आई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। एक महिला अपने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए हैं जबकि दूसरी महिला का चेहरा खुला दिखाई दे रहा है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने स्वर्णकार रमेश सोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जय भगवान, निरीक्षक, थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed