फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two teenagers who went to bathe in the pond died due to drowning

भापड़ौदा के तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

Sun, 20 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went to bathe in the pond died due to drowning
किशोरों की मौत की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : Bahadurgarh
शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव भापड़ौदा में रविवार को तालाब में नहाने गए दो किशोर डूब गए। वहीं सात साल के बच्चे समेत तीन बच्चे समय रहते बाहर आ गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों किशोरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा। देर सायं पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे भापड़ौदा गांव स्थित एक तालाब में सात साल के बच्चा और चार किशोर नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दो बच्चे तालाब में डूब गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से दोनों किशोरों को बाहर निकाला। करीब 17 वर्षीय अमन पुत्र सूरत निवासी बिरथाना, जींद और रोहन पुत्र विनोद निवासी भापड़ौदा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इन किशोरों में से एक को तैरना आता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि दूसरे किशोर को बचाने के लिए चक्कर में दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन

अमन एक दिन पहले ही आया था मामा के घर
घटना रविवार दोपहर की है। अमन निवासी जींद अपने मामा के घर एक दिन पहले ही शनिवार शाम के समय आया था। दोपहर के समय सभी नहाने के लिए तालाब पर पहुंच गए। बताया गया है कि जिस तालाब में उक्त किशोर व बच्चे नहाने के लिए गए थे वह गांव से काफी दूर है। भापड़ौदा गांव में डूबे दोनों किशोर एक ही उम्र के थे और दोनों ने कक्षा 12वीं पास की थी। मृतक के पिता सूरत सिंह भी अमन के तालाब में डूबने की सूचना के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमन उनकी इकलौती संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भापड़ौदा गांव में दो किशोरों के डूबने की खबर पाकर काफी संख्या में ग्रामीण नागरिक अस्पताल में पहुंच गए थे। शाम के समय दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना को इत्तफाक मानकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी, आसौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed