फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two suspects have been arrested in connection with a cyber fraud case involving over 14 lakh rupees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 14 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two suspects have been arrested in connection with a cyber fraud case involving over 14 lakh rupees.
झज्जर। टेलीग्राम के माध्यम से ग्रुप में जोड़कर और टास्क पूरा करने पर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर झज्जर के एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 अप्रैल 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। उसे टेलीग्राम के माध्यम से एक ग्रुप में जोड़ दिया गया जहां टास्क पूरा करने पर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। विश्वास जीतने के लिए दो बार 500 रुपये और करीब 1000 रुपये का मुनाफा पीड़ित के खाते में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को बड़े निवेश पर ज्यादा लाभ का झांसा देकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और कुल मिलाकर 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना में तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवीन और जितेंद्र, निवासी शास्त्री नगर, बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed