{"_id":"60ea014c8ebc3ec2025c7355","slug":"two-scooty-girl-students-died-due-to-collision-with-dumper-jhjhar-news-rtk617064171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत
विज्ञापन
झज्जर। छूछकवास रोड पर तलाव मोड़ से आगे शिव मंदिर के पास शनिवार को डंपर की टक्कर लगने से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राएं नर्सिंग का कोर्स करने के लिए कॉलेज जा रहीं थीं। उधर, हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव को कब्जे में लेकर झज्जर के सामान्य अस्पताल व रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सिलानी जालिम गांव निवासी तनु (19) पुत्री रामचंद्र व सिलानी केसो गांव निवासी प्रीति (20) पुत्री अशोक छूछकवास गांव में एक नर्सिंग कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करतीं थीं। शनिवार की सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। जब वे तलाव गांव के चौक से कुछ ही दूरी पर पहुंचीं तभी शिव मंदिर के पास डंपर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। राहगीरों की मदद से दोनों छात्राओं को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने तनु को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। प्रीति ने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया है।
गांव में छाया मातम
दोनों छात्राओं की मौत का समाचार गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग छात्राओं के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। दोनों छात्राओं के शव दोपहर बाद गांव में पहुंचे। जहां पर गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
वर्जन
दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, सदर झज्जर।