फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two properties were transferred to the name of one brother, people are trying to get it fixed.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक भाई के नाम कर दी दो की प्रॉपर्टी, ठीक कराने के लिए काट रहे चक्कर

Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two properties were transferred to the name of one brother, people are trying to get it fixed.
झज्जर। प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए बार-बार शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों की प्राॅपर्टी आईडी त्रुटियां ठीक नहीं हो रही। सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में स्थित श्री राम धर्मशाला में नगर परिषद की टीम की ओर से प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए विशेष कैंप लगाया। इसमें कई लोग ऐसे पहुंचे जो कई बार चक्कर काटकर तंग आ चुके हैं लेकिन अभी तक त्रुटियां ठीक नहीं हुई। नगर परिषद ने करीब 210 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने का दावा किया।
विज्ञापन

प्रापर्टी आईडी की खामियों का खामियाजा शहर वासी भुगत कर रहे हैं। शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्होंने हाउस टैक्स पूरी तरह से भर रखा है और वह लगातार नगर परिषद के नियमों व गाइडलाइन की पालन कर रहे है, लेकिन उनकी प्रॉपर्टी आईडी पड़ोसी या किसी अन्य के नाम पाई गई। उन्होंने बताया कि कई बार नगर परिषद कार्यालय में जा चुके हैं कभी एफिडेविट तो कभी कुछ अन्य कागजात पूरा करवाने की बात कहते हैं, वे सभी कागजात पूरा होने के बावजूद भी उनकी प्रॉपर्टी आईडी और अन्य कागजात ठीक नहीं हो रहे।
विज्ञापन

शहर वासियों की प्रतिक्रियाएं
बार-बार चक्कर काटने के बावजूद भी उनकी प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं हुई। दो भाइयों की प्रॉपर्टी को एक भाई के नाम से चढ़ा दिया। जबकि दोनों भाई अलग-अलग अपनी-अपनी रजिस्ट्री व अपने सभी दस्तावेज बनवा लिए हैं। इसे ठीक कराने को कई बार चक्कर काट चुका हूं। काम धंधा छोड़कर चक्कर काट रहे हैंए ठीक नहीं हो रही।।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नंदकुमार
कई बार प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट चुका हूं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा आज देखता हूं , आज समाधान होता है या नही।
भारत भूषण
नगर परिषद की ओर से चलाया गया प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने का अभियान तो ठीक है,लेकिन लगातार कमियाें के कारण लोगो को परेशानी हो रही है।
मेरा राशन कार्ड बना था। घर पर दो बिजली के मीटर दिखाए गए हैं। मैं गरीब आदमी हूं। ठीक कराने के लिए कई बार विभागों के चक्कर काटकर तंग आ गया हूंं। ये ठीक नहीं हुआ।

-जगदीश चोपडा
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने के लिए दोबारा से सर्वे करवाना चाहिए, ताकि प्रॉपर्टी आईडी रहने कागजातों में कोई कमी न रहे।
सुरेद्र जैन।
वर्जन:
शहर की प्राॅपटी आईडी को ठीक करवाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे है। शहरवासियों की सुविधा के लिए हर वार्ड में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को परेशानी नही आने दी जाएगी।
राजेश मेहता, सचिव,नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed