फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two policemen of HL City outpost clash, one injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएल सिटी चौकी के दो पुलिसकर्मी भिड़े, एक जख्मी

Fri, 05 Apr 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two policemen of HL City outpost clash, one injured
बहादुरगढ़। गिरे तो क्यों गिरे, कदम लड़खड़ाए तो क्यों लड़खड़ाए...जैसे सवाल बुधवार रात एचएल सिटी चौकी में उस समय खड़े हो गए जब एक पुलिसकर्मी को घायलावस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर में चोट लगी थी। वहीं बताया जा रहा था कि दो पुलिसकर्मियों के आपसी झगड़े में बात इतनी बढ़ी कि एक ने दूसरे के सिर पर वार कर दिया। हालांकि, इसकी अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं गई है।
विज्ञापन



घायल पुलिस कर्मचारी को उपचार के बाद छुट्टी दे गई है, लेकिन सवाल बना है कि पुलिस कर्मी कैसे गिरा अथवा उसको चोट कैसे लगी। एचएल सिटी चौकी पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए थे और उन्हें सिर में चोटें आई थी। इसके चलते सहकर्मियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के बीच झगड़ा होने की बात टाली है। इस संबंध में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। वहीं मामले में समझौते की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed