फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two players from Jhajjar shine in Haryana's victory

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा की जीत में चमके झज्जर के दो खिलाड़ी

Sat, 03 Feb 2024 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two players from Jhajjar shine in Haryana's victory
फुटबाल खिलाड़ियों का स्वागत करते जिला फुटबाल संघ के सदस्य।
बहादुरगढ़। तमिलनाडु के चेन्नई में 19 से 30 जनवरी तक हुए खेलो इंडिया में हरियाणा की फुटबाल टीम ने भाग लिया। हरियाणा को तीसरा स्थान मिला। इसमें जिला झज्जर के माछरौली गांव की दो फुटबाल खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बहादुरगढ़ पहुंची दोनों खिलाड़ियों का शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर फूल और नोटों की मालाओं से स्वागत किया गया। टीम में शामिल खिलाड़ी हीना और रीतिका का स्वागत करते हुए खेल पे्रमियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव सुरेश जून ने बताया कि चेन्नई में हुए खेलो इंडिया में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसकी बदौलत टीम को तीसरा स्थान मिला। दोनों खिलाड़ी माछरौली और नूना माजरा में फुटबाल की प्रेक्टिस करती हैं। खिलाड़ी रीतिका ने जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में फुटबाल कोच सुदर्शन, मनीषा जांगड़ा, विनय जून, फुटबाल खिलाड़ी संजू, सरोज व राजेंद्र समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed