फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two people died due to electrocution in Bahadurgarh

आफत की बारिश: आंधी से हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा, पानी में करंट आने से दो लोगों की मौत

Tue, 21 Mar 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 01:19 AM IST
सार

दोनों फर्नीचर का काम करते थे और दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। दोनों के शव को सिविल अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Two people died due to electrocution in Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में आई बारिश, सांकेतिक फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की सब्जी मंडी के पास बारिश के साथ अचानक तेज आंधी आने से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर पानी में गिर गया। यहां से गुजरते समय करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों फर्नीचर का काम करते थे और दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। दोनों के शव को सिविल अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर के सेक्टर-9 निवासी 25 वर्षीय आमिर पुत्र गुलफाम हसन और 28 वर्षीय शहनाज पुत्र मोहम्मददीन फर्नीचर का काम करते थे और अपनी दुकान बंद करके घर की तरफ आ रहे थे। दोनों अपनी बाइक से सब्जी मंडी के रास्ते सेक्टर 9 की तरफ जा रहे थे। बरसात व आंधी  के कारण अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट गया।
विज्ञापन


बरसात के कारण सड़क पर पानी भरा था। रास्ता सही न होने के कारण दोनों पानी में गिर गए और करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही बिजली निगम ऑफिस में भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम ने तुरंत बिजली सप्लाई काट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। तार टूटने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed