फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two parks will be built in Sector-10 with Rs 38 lakhs

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-10 में 38 लाख से बनेंगे दो पार्क

Mon, 06 Nov 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two parks will be built in Sector-10 with Rs 38 lakhs
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-10 में साढ़े 38 लाख की लागत से दो पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने नारिलय फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जून ने अधिकारियों को कहा कि पार्क में ओपन जिम, छतरी, सैर करने लिए ट्रैक, लाईटें, बैंच, पार्क के चारों तरफ ग्रिल, पेड़-पौधे सहित अन्य वह तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि सेक्टरवासियों को इस पार्क में बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने सेक्टर-10 व 11 के लोगों की समस्याएं भी सुनी। लोगों ने उन्हें सेक्टर की टूटी हुई सड़के बनवाने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, सीवरेज व्यवस्था ठीक कराने, सेक्टर-10 व 11 की मार्केट डेवलेप करने, गंदे पानी की निकासी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। विधायक जून ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को मौके पर फोन कर सभी समस्याओं का निवारण करने के लिए कहा। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि बहादुरगढ़ हलके की सेवा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है जो जिम्मेदारी जनता ने उन्हें सौंपी थी उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं और उनका प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। इसके बाद विधायक जून ने लोवा गांव में शिव मंदिर में हुए भंडारा कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, देवेंद्र राठी प्रधान बैंक कॉलोनी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-10 के प्रधान राजेश खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed