फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two new SIASTI in gurugram and kuruchetra

गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र में खुलेंगे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर ट्रेनिंग सेंटर

Tue, 12 Oct 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
two new SIASTI in gurugram and  kuruchetra
झज्जर का स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन । - फोटो : Jhjhar
प्रदेश सरकार की तरफ से गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर ट्रेनिंग सेंटर(एसआईएएसटीई) खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। टीचर ट्रेनिंग संस्थान की तर्ज पर अब गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र के संस्थानों में तत्काल प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए पोर्टल बनाकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन


झज्जर का स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर ट्रेनिंग (एसआईएएसटीई) प्रदेश का पहला व देश में छठा संस्थान है। अब प्रदेश में दो संस्थान और खुलने के बाद तीन संस्थान हो जाएंगे। जिसके लिए देशभर से विद्यार्थी आवेदन करते हैं। बीएससी बीएड व बीए-बीएड इन संस्थानों में 4 साल में एक साथ होगी। तीन संस्थान प्रदेश में होने के बाद एक बैच में हर साल 300 विद्यार्थी प्रशिक्षण पूरा कर सकेंगे। झज्जर में वर्ष 2014 में संस्थान खोला गया था। इसके बाद पिछले वर्ष जून में गवर्निंग बॉडी की बैठक में मुख्यमंत्री की तरफ से इसके लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस साल 24 फरवरी को स्कूल शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग व संस्थान के निदेशकों की बैठक हुई थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि दोनों नए संस्थानों में इस साल से ही दाखिले शुरू किए जाएंगे। जिसको सोमवार को सरकार पेे मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के पलवल गांव में स्थित डाइट संस्थान, गुरुग्राम की डाइट में भी यह संस्थान अस्थाई तौर पर चलाया जाएगा। फिलहाल यहां अतिथि शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। झज्जर स्थित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीएससी-बीएड मेडिकल व नॉन मेडिकल की 35-35 व बीए-बीएड की 30 सीटों के लिए दाखिला होगा। इनके लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सभी सीटों के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए संस्थान खोलने के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इन संस्थानों में तत्काल प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दोनों संस्थानों की 100-100 सीटों के लिए प्रवेश लिए जाएंगे।
- ऋषि गोयल, निदेशक, एसआईएएसटीई, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed