फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two new corona infected found in the district

जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 11 Jul 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
two new corona infected found in the district
झज्जर। जिले में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमण के दो नए केस मिले हैं। वहीं 10 सक्रिय केस बचे हुए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.24 प्रतिशत पर है।
विज्ञापन

जिले में सात कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इनके अलावा तीन मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को इलाज मुहैया करवा रही हैं। जिले में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 809 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे, जिनमें से 18 हजार 479 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि टीकाकरण को लेकर अब लोग जागरूक हो गए हैं। सभी के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लग रहा है। जिले में रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.24 प्रतिशत है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में टीकाकरण और सैंपलिंग प्रक्रिया पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त नगराधीश ने लगवा कोरोना बचाव का टीका
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चल रही है, जिसके कारण लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर पूरा उत्साह है। इसी कड़ी में शनिवार को नगराधीश रेणुका ने भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। वहीं, जिला बार एसोसिएशन में बार अध्यक्ष अजित सोलंकी की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वैक्सीन (कोविशील्ड) की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। इस दौरान 100 से अधिक अधिवक्ताओं ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। कैंप में उपस्थित बार अध्यक्ष ने सभी को कोरोना वैक्सीन लगवाने के फायदों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर राजकुमार वत्स, विनीत बेनीवाल, दिनेश चौहान व दीपक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइडलाइन का नहीं किया जा रहा पालन
जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य अस्पताल में कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां शनिवार को टीकाकरण से पहले पंजीकरण कराने के लिए लोग लाइन में लगे थे। इस दौरान वे एक दूसरे से सटकर खड़े रहे। किसी ने भी सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं किया। सामान्य अस्पताल के कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी उन्हें बार-बार सामाजिक दूरी का पालन करने की बात कह रहे थे, लेकिन लोग उनकी हर बात को अनसुना कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed