{"_id":"6778ec5c5b42f391ab09dc21","slug":"two-more-accused-arrested-in-jhajjar-for-cyber-fraud-in-the-name-of-trading-taken-on-police-remand-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया
Sat, 04 Jan 2025 01:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:37 PM IST
सार
व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 4 नवंबर 2024 को मेरे फोन पर व्हाट्सएप नंबर से ट्रेडिंग करने के लिए मेसेज आया। जिसने मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बतलाया, मैंने हा करदी। इसके बाद उन्होंने मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
दादरी के निवासी एक व्यक्ति के साथ ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में थाना साइबर झज्जर की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, जिसमें से एक आरोपी रामस्वरूप निवासी सांवरिया की ढाणी जिला नागौर राजस्थान को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
थाना साइबर झज्जर प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि दादरीतोए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 4 नवंबर 2024 को मेरे फोन पर व्हाट्सएप नंबर से ट्रेडिंग करने के लिए मेसेज आया। जिसने मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बतलाया, मैंने हा करदी। इसके बाद उन्होंने मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया।
विज्ञापन
जिसमें और भी काफी व्यक्ति ऐड थे मेरी उनसे बात चीत होने लगी और वो मेरे पास ऐड भेजते थे। इस पर वे मुझे पैसे लगाने के लिए कहते थे।सबसे पहले मैंने अपने खाता संख्या से 50 हजार रूपये लगा दिए जिससे मुझे मेरे ट्रेडिंग के अकाउंट में 55 हजार रूपये दिखा दिए। इसके बाद मैंने कुल 14,50,000 रूपये लगा दिए… फिर मैंने पैसे निकालना के बारे में कहा तो उन्होंने कहा की आप पहले 51 लाख रूपये और लगाओ उसके बाद आप पैसे निकाल सकते हो।
विज्ञापन
फिर मुझे अहसास हुआ कि किसी अनजान व्यक्ति ने मेरे साथ फ्रौड करके मेरे 14,50,000 लाख रूपये ठग लिए है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कि थी, जिनमें से एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उपरोक्त मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की।
पकड़े गए आरोपियों कि पहचान समंदर निवासी सांवरिया की ढाणी जिला गन्नौर राजस्थान और भगवान उर्फ राहुल निवासी राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।