फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two miscreants of gang of two gangsters of Rajasthan arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजस्थान के दो गैंगस्टरों के गिरोह के दो बदमाश काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of gang of two gangsters of Rajasthan arrested
बहादुरगढ़। राजस्थान के दो कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के दो बदमाशों को सदर थाना पुलिस ने सिद्दिपुर गांव से गिरफ्तार किया है। इनमें एक बहादुरगढ़ के गांव सौलधा का विजय और दूसरा राजस्थान के धौलपुर का रामदत्त शामिल है। विजय के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, कारतूस और रामदत्त से दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा उर्फ रावतराम निवासी कपूरीसर थाना लूणकरणसर जिला बीकानेर, राजस्थान और वीरेंद्र चारण निवासी बोबासर थाना सुजानगढ़, जिला चुरु, राजस्थान विदेश से अपना गैंग ऑपरेट करते हैं। हरियाणा में फिरौती, रंगदारी, फायरिंग के अलावा अन्य आपराधिक घटनाएं करवाने के लिए यहां के युवाओं को अपने गैंग में शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि गैंग के दो बदमाश बहादुरगढ़ में सिद्दिपुर-नयागांव के पास मौजूद हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर दो शख्स खड़े मिले। दोनों पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस ने उनकी कोशिश को नाकाम करते हुए उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में एक ने अपना नाम विजय व दूसरे ने रामदत्त बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवाओं को गैंग में शामिल करने के लिए दे रहे पैसों का लालच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गैंगस्टर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण ने इसी वर्ष विदेश से कैश डिपॉजिट मशीन, एटीएम के माध्यम से हरियाणा के लगभग 15 से 20 युवाओं के पास पैसे भिजवाएं हैं। अब इन युवाओं से हरियाणा में फिरौती, धमकी और अन्य अपराध करवा रहे हैं। वहीं युवाओं से जंगी व सिग्नल आदि एप्लीकेशन द्वारा फोन पर संपर्क करते हैं। इनके लिए रहने, खाने, हथियार, फायरिंग व कैश आदि सप्लाई करवाते हैं और धमकी देकर लोगों से फिरौती की मांग करते हैं।
विजय गुरुग्राम में हुए बमकांड में रहा है आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण गैंग का सदस्य विजय निवासी सौलधा 10 दिसंबर 2024 को गुरुग्राम शहर के सेक्टर-29 में एक क्लब बार के बाहर बम धमाके में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ गुरुग्राम के डीएलएफ सेक्टर-29 में मामला दर्ज है।




बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस ने राजस्थान के दो गैंगस्टरों के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक विजय और दूसरा रामदत्त शामिल है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है।

-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed