{"_id":"62ae3031ae2cf5033703e81a","slug":"two-men-were-thrown-into-the-well-passersby-pulled-out-jhjhar-news-rtk649942579","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्तियों को मारपीट कर कुएं में डाला, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यक्तियों को मारपीट कर कुएं में डाला, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल व्यक्ति।संवाद
- फोटो : Jhjhar
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में शुक्रवार की रात के समय एक होटल के मालिक ने अन्य दो के साथ मिलकर दो व्यक्तियों को मारपीट कर कुएं में डाल दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।
रमेश चंद्र ने बताया कि वह स्वयं व हरि प्रकाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर गांव बहु में मोनू के होटल पर खाना खाने गए थे। रमेश चंद्र ने बताया कि गाड़ी में हरि प्रकाश को उसे कुएं पर छोड़ने गया था। कुएं पर बैठकर आराम करते हुए बातें कर रहे थे कि अचानक सतीश फौजी, संदीप उर्फ ओड़े व एक अन्य ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने उसकी जेब से ढाई हजार व हरि प्रकाश की जेब से 17500 रुपये छीन लिए संदीप उर्फ ओड़े ने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया है। उन्होंने पहले प्रकाश को कुएं में फेंका दिया। वे पूरी रात कुएं में पड़े रहे। जब सुबह लोग घूमने फिरने के लिए उधर से गुजरे तो कुएं से आवाज सुनाई दी, लोगों ने झांककर देखा तो दो व्यक्ति कुएं में पड़े हुए दिखाई दिए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस की देखरेख में ग्रामिणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित व्यक्तियों को कुएं से बाहर निकाला। कुएं से बाहर निकालने तक दोनों घायल बेहोश हो चुके थे। घायलों को एंबुलेंस में डालकर सीएचसी जमालपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें सामान्य अस्पताल झज्जर के लिए रेफर कर दिया गया। झज्जर से उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है7 जहा इलाज के दौरान दोनों घायलों को होश आ गया है ।
कुएं में गिराए गए व्यक्तियों की पहचान रमेश चंद्र उर्फ लीला पंडित निवासी खानपुर खुर्द व हरिप्रकाश निवासी खानपुर खुर्द के तौर पर की गई है। पुलिस को दिए गए बयान में रमेश चंद्र उर्फ लीला पंडित ने बताया कि होटल मालिक सतीश फौजी खानपुर कंला व ओड़े उर्फ संदीप निवासी खानपुर खुर्द ने एक अन्य के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। गनीमत यह रही की कुआं सुखा था व 15 फुट के लगभग गहरा था जिससे दोनों को गंभीर चोटें तो लगी हैं।
वर्जन:
पीडितों की शिकायत पर सतीश फौजी, संदीप उर्फ ओड़े व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सत्यवीर सिंह, चौकी प्रभारी, झाड़ली।