फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two laborers killed in road accident, girl injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत, बच्ची घायल

Thu, 30 Mar 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two laborers killed in road accident, girl injured
बहादुरगढ़ (झज्जर)। गांव भापड़ौदा में आसंडा की तरफ से आ रहे छोटा हाथी (चार पहिया वाहन) ने मंगलवार शाम सड़क किनारे पैदल गुजर रहे दो लोगों व एक बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के गांव तारपुनिया नसीर हरायपुर निवासी अनीश, मोहम्मद इमरान और पांच वर्षीय उज्जेफा गांव छारा में आनंद भट्ठा पर काम करते थे। ये तीनों गांव भापड़ौदा में सामान लेने गए थे। जब ये सामान लेकर पैदल ही वापस आ रहे थे तो भापड़ौदा बाईपास पर जमींदार होटल के पास गांव आसंडा की ओर से तेज रफ्तार से आए एक छोटा हाथी ने सड़क किनारे चल रहे इन तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत रोहतक के सांपला स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआईएमएस में डाक्टरों ने अनीश और मोहम्मद इमरान को मृत घोषित कर दिया। उज्जेफा फिलहाल गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। भट्ठे पर नौकरी करने वाले भापड़ौदा निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसौदा थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से दोपहर को दोनों शवों पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed