फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two killed, one injured in separate road accidents

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in separate road accidents
क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक घटना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि दूसरे शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मंगलवार की शाम छुड़ानी गांव के निकट एक ऑटो व गाड़ी में टक्कर हो गई। इसमें बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। छुड़ानी निवासी श्रीभगवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। मंगलवार की शाम अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसकी बिगड़ती हालत को देखकर बेटा मंजीत उसे ऑटो में लेकर बहादुरगढ़ आ रहा था। जब वह छुड़ानी से कुछ दूरी पर पहुंचा तो उनकी ऑटो व गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो में सवार श्रीभगवान व मंजीत घायल हो गए। राहगीरों की मदद उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मंजीत की शादी एक माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

उधर, बादली थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
उधर दिल्ली-रोहतक मार्ग पर रोहद के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सोनू मांझी के रूप में हुई। नालंदा बिहार निवासी सोनू मांझी गांव रोहद में किराये के मकान पर रहता था। मंगलवार को फाग खेलने के बाद वह सुमंगलम फैक्टरी से पास से गुजर रही एनसीआर माइनर में नहाने के लिए गया था। नहाकर जब वह घर की ओर लौट रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed