फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two injured in road accident, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में दो घायल, केस दर्ज

Sun, 10 Mar 2024 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Mar 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Two injured in road accident, case registered
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर एक कार और इलेक्ट्रिक ऑटो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। घायल के भतीजे ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेवार ठहराया है। शिकायतकर्ता शक्ति नगर निवासी विकास ने बताया कि 8 मार्च को वह झज्जर रोड पर स्थित पावर हाउस के नजदीक टहल रहा था। तभी उसके चाचा रामनिवास व उसका दोस्त मुन्ना लाल निवासी कुबेर कॉलोनी अपने इलेक्ट्रिक ऑटो में बहादुरगढ़ शहर की तरफ से आ रहे थे और अपने घर की तरफ जाने के लिए अपना ऑटो मोड़ रहे थे। इसी बीच झज्जर की तरफ से एक कार आई और पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। राहगीरों व कार चालक की मदद से उसने अपने चाचा रामनिवास व मुन्ना लाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed