फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two girl students died in Jhajjar after consuming poison under suspicious circumstances

झज्जर: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से दो छात्राओं की मौत, दोनों थीं सहेली

Mon, 08 Aug 2022 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 09:54 PM IST
सार

घटना की जानकारी निजी अस्पताल की तरफ से पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए। छात्राएं 11वीं व 9वीं कक्षा में पढ़ती थीं।

विज्ञापन
Two girl students died in Jhajjar after consuming poison under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में दो छात्राओं ने रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सोमवार की सुबह करीब 5:00 बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी निजी अस्पताल की तरफ से पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पुलिस ने सोमवार की दोपहर बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि दोनों छात्रा सहेली थीं और उन्होंने गलती से एक गिलास में पानी जहरीला पदार्थ डालकर व आधा-आधा पी लिया। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनके परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर इलाज के दौरान सोमवार की अलसुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी टीम सहित अस्पताल पहुंचे और दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।

इनमें एक छात्रा 16 साल की थी जो 11वीं कक्षा में पढ़ती थी जबकि 14 साल की दूसरी छात्रा नौवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। दोनों छात्राएं एक ही गांव की रहने वाली थी और दोनों सहेली थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राहुल देव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी दी पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है। 


दोनों छात्राओं के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्राओं ने तीनों के स्थान पर जहरीला पदार्थ पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोट में दोनों छात्राओं की मौत जहर खाने से हुई है। शवों से विसरा लेकर जांच के लिए भी भेजा गया है।  -  नीलम कुमारी, जांच अधिकारी, सदर थाना, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed