{"_id":"622a4d46edaedc1a0c2f2637","slug":"two-factories-were-running-without-fire-noc-bahadurgarh-news-rtk6407392111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर एनओसी के बिना चल रही थीं दो फैक्टरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर एनओसी के बिना चल रही थीं दो फैक्टरियां
विज्ञापन
मार्केट हटाने के खिलाफ इकट्ठे हुए दुकानदार।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) के भाग बी में स्थित दो फैक्टरियों पर छापा मारा। टीम ने यह कार्रवाई फायर ब्रिगेड, श्रम विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर की। कार्रवाई के दौरान दोनों फैक्टरियां फायर एनओसी के बिना ही चलती मिलीं। साथ ही दोनों फैक्टरियों में प्रदूषण नियंत्रण और श्रम कानूनों को लेकर भी कई अनियमितताएं मिलीं। दोनों फैक्टरियों को संबंधित विभागों की ओर से नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार तीनों विभागों की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम से उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया, श्रम विभाग से निरीक्षक अनिल कुमार व फायर ब्रिगेड से पंकज की टीम ने वीरवार दोपहर बाद एमआइई पार्ट बी में छापा मारा। जयभगवान ने बताया कि यहां एक डाई फैक्टरी में कपड़ों को डाई करने का काम किया जाता है। दूसरी 1681/2 में एस्सार इंडस्ट्री लोहे को पिघलाकर डाई बनाने का काम करती है। इन दोनों फैक्टरियों में छापामार कार्रवाई की गई। दोनों में जांच के दौरान फायर एनओसी नहीं मिली। साथ ही प्रदूषण व श्रम कानूनों को लेकर भी भारी अनियमितताएं पाई गईं।
प्रदूषण को लेकर बोर्ड के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण रिपोर्ट बनाई गई है। श्रम विभाग के अधिकारी ने भी रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से दोनों ही फैक्टरियों में नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद इन दोनों फैक्टरियों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक जयभगवान ने बताया कि दो फैक्टरियों पर छापा मारा गया। जांच में भारी अनियमितताएं मिली हैं। संबंधित विभागों की ओर से दोनों फैक्टरियों को अब नोटिस दिया जाएगा।