फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two employees of Rajasthan Police were held hostage

राजस्थान पुलिस के दो कर्मचारियों को बनाया बंधक

Thu, 17 Mar 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two employees of Rajasthan Police were held hostage
झज्जर। दुबलधन गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार करने आई राजस्थान पुलिस के कर्मचारियों के साथ सोमवार रात को मारपीटकर बंधक बना लिया गया। जब बेेरी पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर उन्हें मुक्त कराया। बेरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान मोहित व जय भगवान दोनों निवासी गांव दुबलधन जिला झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बेरी उपनिरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि 14 मार्च की रात को सिपाही सुमित थाना रतनगढ़ जिला चुरु राजस्थान ने शिकायत देते हुए बताया कि वांछित आरोपियों की धरपकड़ के सिलसिले में वह सहयोगी सिपाही करमचंद के साथ बेरी क्षेत्र के गांव दुबलधन में गया था। आरोपियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर गांव दूबलधन में है। अगर तुरंत कार्रवाई की जाए तो अनुराग निवासी दुबलधन को पकड़ा जा सकता है। जिसके खिलाफ अदालत चुरू से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। जब वे गांव दुबलधन पहुंचे तो आरोपी अनुराग घर के सामने खड़ा दिखाई दिया। इस संबंध में सूचना थाना बेरी को दी गई। बेरी थाना की टीम के आने से पहले ही अनुराग बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पकड़ लिया गया। तभी अनुराग ने अपने परिवार वालों को बुला लिया। उन्होंने राजस्थान पुलिस के मुलाजिमों के साथ हाथापाई व पिटाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। उनके पहचान पत्र छीनकर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाए गए दोनों जवानों को बेरी थाना की पुलिस ने मुक्त कराया था। थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed