फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two drones were allotted in the district, both of which had dead batteries.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में दो ड्रोन आवंटित, दोनों की बैटरी डेड

Sat, 13 Jun 2026 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
Two drones were allotted in the district, both of which had dead batteries.
- जिले में ठप पड़ी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया ड्रोन दीदी प्रोजेक्ट की जिले में बैटरी डेड हो चुकी है। बैटरी डेड होने के साथ ही सरकार का उद्देश्य भी निष्फल रह गया है।
जिले में सिवाना और अकहेड़ी मदनपुर में दो स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए गए थे। मगर दोनों ही ड्रोन की बैटरी खराब होने के कारण वह काम नहीं कर रहे हैं। योजना के तहत ग्रामीण इलाकों के महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उड़ाने, डेटा विश्लेषण करने और ड्रोन के रख-रखाव की ट्रेनिंग दी जाती है। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

ट्रेनिंग में चयनित महिलाओं को 10 से 15 दिनों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें ड्रोन उड़ाना, फसलों की निगरानी करना, दवा का छिड़काव करना और तकनीकी समझ शामिल होती है। इस ड्रोन से महिलाएं अपनी आमदनी शुरू कर सकती हैं और उनकी खुद की खेती में भी यह ड्रोन बहुत सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैटरी बदलने के बाद भी नहीं चला
सिवाना गांव में दिए गए ड्रोन की बैटरी भी बदलवा दी गई हैं। मगर वह चल नहीं रहा है। ऐसे में महिलाओं ने ड्रोन खरीदने के लिए जो कर्ज लिया था उसका ब्याज भी लगता जा रहा है जबकि उस ड्रोन से उनको कोई आमदनी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने भी इस मामले में मुख्यालय को लिख कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।




सिमाणा और अकहेड़ी मदनपुर में ड्रोन दिए गए हैं। दोनों की बैटरी डेड हो गई थी। अकहेड़ी मदनपुर वाले की बैटरी बदल दी गई है जबकि सिमाणा वाला बैटरी बदलने के बाद भी नहीं चल रहा है। इसके लिए मुख्यालय को लिख कर भेजा गया है।
- डॉ. विनोद धनखड़, डीपीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed