{"_id":"622b9381cde2d323b9384386","slug":"two-bike-riders-killed-in-road-accident-bahadurgarh-news-rtk640844516","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर हुई दुर्घटना में दिल्ली के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे और किसी काम से आए हुए थे। हादसा वीरवार देर रात का है। उनकी बाइक में किस वाहन ने टक्कर मारी है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में लगी है।
बेरी रोड पर हुए हादसे के शिकार हुए युवकों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले 25 वर्षीय आशीष और 27 वर्षीय तेजवीर के रूप में हुई है। बताया गया कि आशीष अभी पढ़ाई कर रहा था। साथ ही वह दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था। तेजवीर तूड़ी खरीदने-बेचने का काम करता था और शादीशुदा था। वह दो बच्चों का पिता था। वीरवार की देर शाम को तेजवीर व आशीष दोनों एक ईंट भट्ठे से पैसे लेने के लिए बहादुरगढ़ के टांडाहेड़ी गांव के पास आए थे। इसी गांव के निकट हादसा हो गया। तेजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशीष ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतकों के परिवार के सदस्य भी नजफगढ़ से बहादुरगढ़ पहुंचे। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना को लेकर जांच की जा रही है। जिस मार्ग पर घटना हुई उस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है जो शादीशुदा है। आशीष का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।