{"_id":"65f1f5140868bfaf2f087714","slug":"two-arrested-including-illegal-arms-supplier-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-108684-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार सप्लायर सहित दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार सप्लायर सहित दो काबू
Thu, 14 Mar 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में कोसली मोड बाईपास पर मौजूद थी। उन्हें एक नौजवान लड़का झज्जर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। उसने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा, उसे शक पर काबू करके तलाशी ली तो आरोपी से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल निवासी भापडौदा के तौर पर की गई। अनुसंधानकर्ता ने आगे कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी साहिल निवासी भापडोदा को सांपंला रोड छोटा बाईपास के नजदीक से काबू करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन