फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two arrested for firing for not paying extortion money

Jhajjar-Bahadurgarh News: रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने के मामले में दो काबू

Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for firing for not paying extortion money
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के नजदीक एक प्राॅपर्टी डीलर के कार्यालय पर रंगदारी न देने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी कबीर बस्ती ने बताया था कि 29 अगस्त की शाम को वह और उसका दोस्त सोमवीर निवासी अशोक विहार, लाइनपार नागरिक अस्पताल के नजदीक अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उसी दौरान लक्की उर्फ डोरीमोन निवासी सुभाष नगर व हिमांशू उर्फ बामण निवासी अशोक विहार, लाइनपार कार्यालय में आए। राजकुमार के अनुसार उन्होंने आते ही गाली गलोच शुरू कर दिया और कहने लगे कि तुम्हारा काम ठीक चल रहा है, तुम हमें मंथली दो, नहीं तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा। मैंने मना कर दिया और मैं कार्यालय से बाहर आ गया। दोनों उसके पीछे-पीछे बाहर आ गए। आरोप है कि तभी लक्की उर्फ डोरीमोन ने जान से मारने की नीयत से मुझ पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि मैं नीचे बैठ गया और गोली मुझे न लगते हुए कार्यालय में लगे शीशे पर लगकर दीवार में गई। इसके बाद दोनों भाग गए थे। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लक्की निवासी लाइनपार व हिमांशु निवासी अशोक विहार, लाइनपार के तौर पर की गई। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed