फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two arrested before committing the crime, weapons recovered

Jhajjar-Bahadurgarh News: वारदात को अंजाम देने से पहले ही दो दो गिरफ्तार ,हथियार बरामद

Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Two arrested before committing the crime, weapons recovered
बेरी। सीआईए बेरी की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए बेरी प्रभारी निरीक्षक जोगिंद्र ने बताया कि सीआईए बेरी कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कर्मवीर व जगत सिंह अवैध हथियार लिए हुए दुजाना पुल के नीचे खड़े हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए बेरी की पुलिस टीम ने दुजाना फ्लाईओवर के नजदीक स्कूल के पास पहुंचकर दोनों आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्मवीर व जगत सिंह निवासी बुपनिया के तौर पर की गई। आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी कर्मवीर से एक पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुए। आरोपी जगत सिंह से एक पिस्तोल मिली। आरोपी कर्मवीर पर पहले भी लड़ाई झगड़ा का मामला दर्ज है। वही जगत सिंह पर अवैध हथियार रखने, हत्या व जानलेवा हमला करने सहित आपराधिक मामले दर्ज है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आज किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, परंतु पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी कर्मवीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं दूसरे आरोपी जगत सिंह को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed