फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused of snatching mobile and cash arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोबाइल और नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching mobile and cash arrested
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र से एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है। दोनों न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-9 चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि महेश निवासी जन्जापुर, जिला मधुबनी बिहार हाल किराएदार सत्यमपुरम कॉलोनी दिल्ली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून को वह दुकान बंद करके टिकरी बॉर्डर पर किसी काम के लिए गया था। जब वापस घर आ रहा था तो बहादुरगढ़ बाईपास के नजदीक पीछे से एक मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपना वाहन रोक दिया और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल फोन और पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष व प्रविंद्र निवासी कानौंदा जिला झज्जर के रूप में हुई। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में उक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन और 900 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed