{"_id":"6616dcdb4b0795cde500fc26","slug":"two-accused-carrying-illegal-liquor-arrested-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-109380-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध शराब ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास/ बेरी। पुलिस ने दो आरोपियों को देसी शराब की 10 पेटियों के साथ काबू किया है। चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पवन और सोमवीर निवासी रुढ़ियावास ट्राली में अवैध शराब लेकर छुछकवास से मातनहेल जाएंगे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने काबू कर लिया गया।तलाशी ली गई तो ट्राली में रखें तिरपाल के नीचे से 10 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा बेरी पुलिस ने राजेश निवासी सिवाना को भी अवैध शराब के साथ पकड़ा है। संवाद
विज्ञापन