फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested extortion case.

दवा विक्रेता को धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपी काबू

Mon, 10 Aug 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested extortion case.
आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर निवासी दवाइयों के विक्रेता दुकानदार से धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मुख्य आरोपी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले इस्तेमाल किए गए मोबाइल सिम कार्ड को फर्जी आईडी पर एक्टिवेट किया था।
विज्ञापन

- हिसार जिले के खरकड़ी गांव के दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की पूछताछ में पहचान राजेश पुत्र रामकिशन और मुकेश पुत्र राजेश दोनों निवासी गांव खरकड़ी जिला हिसार के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में मोबाइल सिम कार्ड एक्टिवेट करने के षड्यंत्र का खुलासा किया। आरोपियों ने अपने किसी जानकार व्यक्ति की आईडी का दुरुपयोग करके फर्जी तरीके से किसी अन्य के लिए मोबाइल सिम कार्ड को एक्टिवेट किया था। एक्टिवेट किए गए सिम कार्ड का काफी समय से कोई इस्तेमाल नहीं किया गया। सिम एक्टिवेट होने के काफी समय बाद उपरोक्त मोबाइल सिम कार्ड नंबर का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने झज्जर निवासी दवा विक्रेता से बीस लाख रुपए रंगदारी मांगने की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि झज्जर शहर निवासी दवा विक्रेता मुकेश कुमार ने शिकायत देते हुए पुलिस को बताया था कि जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 20 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गई। रंगदारी की राशि न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 अगस्त को उसके फोन पर कॉल करके रुपयों की मांग की गई थी। रंगदारी मांगने और जान से मारने मारने की धमकी देने की शिकायत पर थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। डीआईजी अशोक कुमार के निर्देशानुसार मामले की गहनता से छानबीन करने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए डीएसपी झज्जर राहुल देव के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। आरोपियों का जल्द पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली गई। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों को काबू किया।

मामले की गहनता से जांच पड़ताल का कार्य लगातार जारी है। पुलिस की ओर से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गहनता से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- राजेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed