फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrest

लूटपाट व जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrest
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : Bahadurgarh
पुलिस की अपराध जांच शाखा-प्रथम ने लूटपाट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में इन्होंने कई वारदात का खुलासा किया है। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए वन के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम सिपाही विनोद कुमार की अगुवाई में जाखोदा बाईपास पर तैनात थी। वहां शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान अंकित निवासी सोनीपत के रूप में हुई। वहीं मुख्य सिपाही रवि कुमार की अगुवाई में आसौदा-खरखौदा मार्ग पर टीम ने एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान विशाल निवासी आसौदा सिवान के रूप में हुई। उसके कब्जे से भी एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में इन्होंने कई वारदात का खुलासा किया। आरोपी विशाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की पांच वारदात सहित थाना शहर बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के तीन साथियों को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही काबू किया जा चुका है। पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ तथा थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में हथियारों के बल पर लूटपाट की दो वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed