फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Turning her husband's dream into a mission, the farm started with 9 cows and grew to 270.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पति के सपने को बनाया मिशन, 9 गायों से शुरू हुआ फार्म 270 गायों तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Turning her husband's dream into a mission, the farm started with 9 cows and grew to 270.
फोटो-58: अपने फार्म पर दही को बिलौ करके घी निकालती रेणु सांगवान। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। सोनीपत के भटगांव स्थित धर्मार्थ गोशाला में हुए समारोह में गोकुल फार्म खरमान की संस्थापक रेणु सांगवान को गोसेवा और देशी नस्ल की गायों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्वोच्च गोसेवा सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें प्रदान किया।
विज्ञापन

सम्मान स्वरूप उन्हें 51 हजार रुपये की राशि और स्मृति चिह्न भी भेंट किया। रेणु सांगवान ने अपने स्वर्गीय पति कृष्ण कुमार के सपने को आगे बढ़ाते हुए एक छोटी डेयरी को आज बड़े और सफल फार्म में बदल दिया है। वर्ष 2016 में पति ने घर में करीब 350 वर्ग गज जगह पर 9 गायों के साथ डेयरी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


रेणु सांगवान ने बताया कि उस समय बेटा विनय सांगवान दिल्ली में अपने मामा के पास पढ़ाई कर रहा था। वहां गुणवत्तायुक्त दूध और घी की कमी महसूस होने पर और गोमाता के संरक्षण के उद्देश्य से पति ने यह कदम उठाया था। वर्ष 2017 में पति के निधन के बाद परिवार पर कठिन समय आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणु ने हार मानने के बजाय पति के सपने को ही अपना संकल्प बना लिया। उन्होंने धीरे-धीरे गायों की संख्या बढ़ाई और डेयरी को आगे बढ़ाने में पूरा ध्यान लगाया। इस सफर में उनके दोनों बेटों ने भी उनका पूरा साथ दिया। बड़ा बेटा फार्म पर उनका हाथ बंटाता है जबकि छोटा बेटा विनय सांगवान पशु चिकित्सक है।

आज उनका डेयरी फार्म 350 वर्ग गज से बढ़कर करीब 4 एकड़ में फैल चुका है और यहां लगभग 270 देसी गाय हैं। उनके फार्म का दूध करीब 150 रुपये प्रति लीटर और वैदिक पद्धति से तैयार बिलोना घी लगभग 3500 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकता है।


बिलौना देसी घी की मांग विदेशों तक
रेणु सांगवान बताती हैं कि उनके फार्म में तैयार बिलौना देसी घी की मांग विदेशों तक पहुंच चुकी है। वे अमेरिका, यूएई, दुबई, जर्मनी और यूके सहित करीब 13 देशों में देसी घी का निर्यात कर रही हैं। आज उनके डेयरी व्यवसाय का सालाना टर्नओवर करीब 3 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फोटो-58: अपने फार्म पर दही को बिलौ करके घी निकालती रेणु सांगवान। स्रोत स्वयं

फोटो-58: अपने फार्म पर दही को बिलौ करके घी निकालती रेणु सांगवान। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed