फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Truck driver collides with PWD on KMP

केएमपी पर ट्रक चालक ने पीडब्ल्यूडी की गाड़ी को मारी टक्कर

Mon, 22 Feb 2021 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Truck driver collides with PWD on KMP
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आसौदा गांव के नजदीक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की गाड़ी बोलेरो में जोर टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को कोई चोटें नहीं आई। थाना आसौदा पुलिस ने लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केएमपी एक्सप्रेस वे पर रविवार को आसौदा के नजदीक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए लोक निर्माण विभाग की सरकारी गाड़ी बोलेरो में टक्कर मार मारी। इसके कारण गाड़ी पलटकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस सड़क दुर्घटना में गाड़ी में सवार एसडीओ व ड्राइवर बच गए। पुलिस ने गाड़ी चालक जयसिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जयसिंह ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले वह एसडीओ दलजीत सिंह के साथ विभाग की सरकारी गाड़ी में सवार होकर केएमपी हाईवे पर बेरिकेडिंग देखने के लिए गए थे। जब वे आसौदा के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण बोलेरो गाड़ी पलटती हुई हाईवे के डिवाइडर से टकरा कर रुक गई। इस सड़क दुर्घटना में एसडीओ को कोई चोटें नहीं आई, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंच गई थी। बोलेरो गाड़ी के चालक जयसिंह की शिकायत पर लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-कुलदीप, चौकी प्रभारी, आसौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed