{"_id":"653427c7cd5641e32f0f8654","slug":"trolley-collides-with-e-rickshaw-two-killed-one-injured-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4759-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्राले ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्राले ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
Sun, 22 Oct 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। खाजपुर गांव के नजदीक शुक्रवार को ट्राला चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इन घायलों में नितिन निवासी फतेहपुरी की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल विजय का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर-16 छावनी मोहल्ला निवासी हीरालाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई महेंद्र व नितिन निवासी वार्ड नंबर-16 छावनी मोहल्ला इलेक्ट्रिक वेल्डिंग व फाइबर शेड का काम करते हैं। 20 अक्तूबर को वह उसका भाई महेंद्र व नितिन गांव फतेहपुरी में काम किया था। इसके बाद उसका भाई महेंद्र व नितिन इलेक्ट्रिक ई- रिक्शा लेकर फतेहपुरी से झज्जर की तरफ चले पड़े । वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर इनके पीछे-पीछे चल पड़ा। जब वे गांव खाजपुर से झज्जर की तरफ निकले तो एक ट्राला चालक तेज लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने अपनी साइड में चली हुई ई-रिक्शा में सीधी टक्कर मार दी। इससे ट्राला का संतुलन बिगड़ गया। ट्राला ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए पेड़ों से टकराते अंदर की तरफ चला गया । जब वह ट्राला के पास पहुंचा और अपने भाइयों को संभाला तो दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। दोनों व एक अन्य को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसके भाई महेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि नितिन व एक अन्य व्यक्ति को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।