फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tricolor in hand, Bharat Mata Ki Jai on tongue

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाथ में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय

Thu, 15 Aug 2024 04:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Tricolor in hand, Bharat Mata Ki Jai on tongue
पाटौदा गांव में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़।
झज्जर। पुलिस विभाग के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।। यात्रा को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने बड़े उत्साह व जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरे और देश भक्ति का संदेश दिया। आंबेडकर चौक होते हुए यात्रा वापिस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में लोगों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी करते हुए देश के प्रति सम्मान का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जिसके हाथ में तिरंगा होता है उससे कोई पंगा नहीं लेता। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए हाथों में तिरंगा लेकर अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों की बौछार का सामना करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करने का यह अवसर है। डीसी ने कहा कि 11 अगस्त से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में जिला वासियों ने हर रोज इस यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति का परिचय देते हुए लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों से माहौल को गुंजायमान किया। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगड़ा और अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगरपरिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री प्रवीण जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल प्रशासन, डीसीपी लोगेश कुमार, एसडीएम रविंद्र यादव, एसीपी (ट्रैफिक) अखिल कुमार, एसीपी समशेर सिंह, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, नायब तहसीलदार कीर्ति रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आजादी के अमृत काल में नया भारत बनाने का संकल्प लें युवा : धनखड़ फोटो-13
झज्जर। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जज्बातों की अभिव्यक्ति है। आजादी के अमृत काल में नया भारत बनाने का संकल्प लेकर युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पाटौदा में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, विनोद चौहान, धर्मेंद्र चेयरमैन, मोनू वाइस चेयरमैन, भीष्मपाल कुलाना, विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर, बंसत सुरहा, ,भंवर सरपंच, हनुमत पाटौदा, अंकुश सिलाना, मंदीप खुंगाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिरोहड कालेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा फोटो-14
साल्हावास। आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. अनीता फोगाट की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र का आन बान और शान है। घर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति का संचार करना है ताकि वे राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान दे सके। इस अवसर पर डाॅ. अमरदीप, डाॅ. नरेंद्र सिंह, प्रोफेसर पवन कुमार, सन्नी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed