फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tributes paid to the martyrs of Kargil at the protest site, personnel

Jhajjar-Bahadurgarh News: धरनास्थल पर कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कर्मियों की भूख हड़ताल जारी

Thu, 27 Jul 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Kargil at the protest site, personnel
लघु सचिवालय में भूख हड़ताल पर बैठे लिपिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के लिपिक वर्ग की हड़ताल बुधवार को 22वें दिन भी जारी रही। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने धरने की शुरुआत कारगिल विजय शहीदी दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण के साथ की। लिपिक वर्ग लगातार कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान 35,400 रुपये निर्धारित करने की मांग कर रहा है। बुधवार को भूख हड़ताल पर सुरेश कुमार, अमित कुमार, जोगेद्र, सुनील कुमार, रवि कुमार, मोहित, नवदीप, रजनी, जागृति आशुलिपिक व मंजीत देवी रही।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि एसोसिएशन की सिर्फ एक ही मांग लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19,900 रुपये से बढ़ाकर 35,400 रुपये किया जाए। एसोसिएशन के पिछले तीन वर्ष से चल रहे संघर्ष व प्रदर्शन के बावजूद सरकार जायज मांग को नजरंदाज कर रही है। एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों जिला उपायुक्तों व अन्य सरकारी प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

हर वेतन आयोग से मांग की गई दरकिनार
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के जिला कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से हरियाणा प्रदेश का गठन हुआ है, तब से हरियाणा सरकार ने समय-समय पर विभिन्न पदों जैसे अध्यापक, फार्मासिस्ट, एमपीएचडब्ल्यू, जीएनएम, नर्सिंग स्टाफ, जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों के कार्यों की समीक्षा के उपरांत या अन्य किसी दूसरे कारणों से उनके वेतनमान में सम्मानजनक बढ़ोतरी की है। पहले लिपिक पद का वेतनमान एमपीएचडब्लू, ड्राईवर, वैक्सीनेटर, सिग्नलर, फोरेस्ट गार्ड, जेबीटी टीचर, जूनियर इंजीनियर, पटवारी, फार्मासिस्ट आदि पदों के वेतनमान के लगभग बराबर या इनसे ज्यादा हुआ करता था लेकिन सातवें वेतन आयोग तक लिपिक पद का वेतनमान अन्य पदों की तुलना में अपग्रेड नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मेंद्र, ओमबीर, नरेश शर्मा, मोहन, गणेश, देवेन्द्र सिंह, मनीष, जय भगवान सहायक, उमेश कुमार रोहिल्ला, सुरेश, ज्योति रजनी, अचला, नीतू, मीना, सुनील, रेखा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed