{"_id":"6993866097c0da9afd0f5c8d","slug":"treatment-of-cancer-patients-will-start-from-next-week-in-civil-hospital-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131828-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अगले सप्ताह से शुरू होगा सिविल अस्पताल में कैंसर मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अगले सप्ताह से शुरू होगा सिविल अस्पताल में कैंसर मरीजों का इलाज
विज्ञापन
16jjrp19- सिविल अस्पताल के तीसरे तल पर तैयार किया गया कैंसर वार्ड। संवाद
झज्जर। सिविल अस्पताल में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज अगले सप्ताह से नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। कीमो के लिए जरूरी उपकरणों के इंस्टालेशन का काम किया जा रहा है। इस काम में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। ऐसे में अगले सप्ताह से मरीजों को यहां इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
सरकारी अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऑनलाइन की थी। झज्जर में एसडीएम ने उद्घाटन कर निरीक्षण किया था। कैंसर डे केयर सेंटर में 6 बैड का एक वार्ड तैयार किया गया है जिसमें तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को अलग-अलग वार्ड में रखा जाएगा।
यहां पर एम्स बाढ़सा से आने वाले मरीजों को कीमो थैरेपी दी जाएगी ताकि मरीजों को ओपीडी के बाद इलाज मिलने में समय नहीं लगे। एम्स बाढ़सा में मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसके चलते अब हर जिले के सरकारी अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर बनाया गया है ताकि समय रहते कैंसर के मरीजों को इलाज मिल सके।
विज्ञापन
डॉक्टर बनाकर देंगे पूरा चार्ट
मरीजों को अब बार-बार एम्स बाढ़सा या रोहतक पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। अब एम्स बाढ़सा में केवल ओपीडी में जाकर डॉक्टर को दिखाना होगा। वहां से डॉक्टर पूरा चार्ट बनाकर देंगे और उसी के हिसाब से मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में हो सकेगा।
वर्जन
सिविल अस्पताल में कीमो को रखने के लिए उपकरण इंस्टाल किए जा रहे हैं। इसमें अभी दो-चार दिन का समय लगेगा। अगले सप्ताह से पूर्ण रूप से इलाज शुरू हो जाएगा।
डॉ. आकृति हुड्डा, उप सिविल सर्जन