फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traveling without a mask in the metro will be expensive

मेट्रो में बिना मास्क सफर करना पड़ेगा महंगा

Wed, 31 Mar 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Traveling without a mask in the metro will be expensive
मेट्रो में यात्रियों के चालान काटते अधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। मेट्रो ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को मास्क न लगाना और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन न करना भारी पड़ रहा है। इनका उल्लंघन करने पर अब तक 2000 से अधिक लोगों का चालान किया जा चुका है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ) के नियमों के मुताबिक, मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने पर 200 रुपये का चालान किया जाता है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो में यात्रा के दौरान लोग खुद नियमों का पालन करें। ऑफ पीक ऑवर में यात्रा करें, जिससे भीड़ कम मिले। ऐसे में लोगों को चाहिए अपने साथ दूसरों की भी सुरक्षा के मद्देनजर मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। डीएमआरसी के मुताबिक, 27 मार्च को ही शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने पर 684 यात्रियों का चालान किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के यात्री करें इन नियमों का पालन
शारीरिक दूरी बनाए रखें मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। दिल्ली मेट्रो रेल निगम लगातार ट्वीटर हैंडल के जरिये सेवाओं के बारे में बताता रहता है, उस पर भी नजर रखें। पीक ऑवर में 20 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का मार्जन लेकर चलें। मास्क नहीं लगाने पर चालान होना तय है। मेट्रो ट्रेन के भीतर एक सीट छोड़कर बैठने का नियम है उसका अनिवार्य रूप से पालन करें। सबसे जरूरी चीज यह है कि दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को सहयोग करें, याद रखें वह आपकी सेवा में हैं, ताकि आप कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें। गाइड लाइन का पालन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मेट्रो ट्रेनों में यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से जुड़े नियमों और गाइडलाइन का जरूर पालन करें। अगर अधिक संख्या में लोग शारीरिक दूरी और मास्क न लगाने के नियम का उल्लंघन करते हैं तो हो सकता है कि स्टेशनों के द्वार पर प्रवेश भी बंद करने पड़ें। दिल्ली मेट्रो कोविड काल में 25,000 से अधिक लोगों का जुर्माना लगाया जा चुका है।
अनुज दयाल, दिल्ली मेट्रो रेल निगम के कार्यकारी निदेशक (सीसी)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed