{"_id":"64c6b59b02e8c2700404c4a7","slug":"transformer-fell-after-getting-entangled-in-a-car-full-of-illegal-liquor-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-1469-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब से भरी गाड़ी में से ट्रांसफार्मर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब से भरी गाड़ी में से ट्रांसफार्मर गिरा
Mon, 31 Jul 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परनाला निजामपुर रोड पर अवैध शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी में उलझने से बिजली का ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। जिस पर आसपास की बिजली गुल हो गई। अपनी गाड़ी को निकालने की कोशिश में लगे पिकअप चालक को लोगों को काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी बहादुरगढ़ की तरफ से दिल्ली के निजामपुर की ओर जा रही थी। गाड़ी के ऊपर बंधे त्रिपाल पर रस्सी बंधी थी। रास्ते में यह रस्सी मोबाइल टावर के पास स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में उलझ गई। जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। इलाके के बिजली अचानक गुल हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी को निकालने की कोशिश की। स्थानीय लोग गुस्सा हो गए और उन्होंने पिकअप चालक को काबू कर लिया। फोन नंबर 112 पर काल करके पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 112 की टीम ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और लाइनपार थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान दिल्ली के तीस हजारी क्षेत्र निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई।
पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो उसमें शराब कि पेटियां प्लास्टिक के कट्टों में बंधी मिली। गाङ़ी में 37 प्लास्टिक कट्टे और गत्ते की जो पेटियों में शराब मिली। सारी देशी शराब थी। पुलिस ने पिकअप चालक नवीन कुमार से शराब की लाईसेंस परमिट मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। थाना प्रभारी रामकरण के अनुसार, आरोपी नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।