फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Train delays have increased pressure on the metro system, leading to long queues of passengers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन लेट होने से मेट्रो पर बढ़ा दबाव, यात्रियों की लग रही कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Train delays have increased pressure on the metro system, leading to long queues of passengers.
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ में सिटी मेट्रो स्टेशन पर टिकट लेने वालों की लगी लंबी लाइन। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। कोहरे में ट्रेन लेट होने का सीधा असर मेट्रो पर साफ दिखाई देने लगा है। बड़ी संख्या में दैनिक यात्री मेट्रो का रुख कर रहे हैं जिसके कारण सुबह-शाम पीक आवर्स में स्टेशनों पर कतारें लग रही हैं। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्री दिल्ली में कामकाज के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग क्षमता कम पड़ने लगी है और हालात यह हैं कि वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं जिससे यातायात बाधित हो रहा है। कई जगह जाम की स्थिति बन रही है और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ से प्रतिदिन ट्रेन के जरिए दिल्ली में अपने काम पर जाने वाले लालचंद कॉलोनी निवासी सुनील कुमार, ओमेक्स निवासी योगेश गुप्ता, महेश कुमार, कृष्ण शर्मा ने बताया कि पहले ट्रेनें एक सुलभ विकल्प थी लेकिन अनियमित समय और देरी ने उनकी दिनचर्या बिगाड़ दी है। मजबूरी में मेट्रो का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचों की संख्या सीमित होने से भीड़ और असुविधा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनें यदि समय पर आएं तो उनकी जेब पर आर्थिक बोझ भी नहीं बढ़ेगा। वह 150 रुपये के पास पर पूरा महीना दिल्ली का सफर करते हैं लेकिन अब मेट्रो में प्रतिदिन 100 से 120 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।


रोहतक-दिल्ली दैनिक रेल यात्री समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से मेट्रो ट्रेनों में कोच बढ़ाने की मांग की है। समिति प्रवक्ता सतपाल हाडा का कहना है कि यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है ऐसे में अतिरिक्त कोच और बेहतर फ्रीक्वेंसी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed