फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Train arrived four hours late, passengers remained worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: 4 घंटे तक की देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्रीे परेशान

Sat, 29 Jun 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 29 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Train arrived four hours late, passengers remained worried
फोटो 66 : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।
बहादुरगढ़। दिल्ली में रेलवे ट्रैक फेल होने से ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। बहादुरगढ़ से गुजरने वाली रोहतक इंटरसिटी और अंडमान एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। अधिकांश ट्रेनें 30 मिनट से चार घंटे तक देरी से चली। यात्री घंटो तक ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

गर्मी से उनका बुरा हाल रहा। कई यात्री तो वापस लौट गए। काफी संख्या में यात्रियों ने अन्य वाहनों का सहारा लिया। इससे उन्हें आर्थिक के साथ-साथ मानसिक परेशान भी झेलनी पड़ी। बहादुरगढ़ स्टेशन से प्रतिदिन 24 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हैं। शुक्रवार को सभी ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से निकली। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बहादुरगढ़ स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह पौने 6 बजे पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह गाड़ी एक घंटा 16 मिनट की देरी से यहां पहुंची। मोगा इंटरसिटी एक्सप्रेस के बहादुरगढ़ पहुंचने का समय सुबह 7 बजे है, यह 2 घंटे 13 मिनट की देरी से बहादुरगढ़ स्टेशन पर आई। दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन के बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय 12 बजकर 46 मिनट है, लेकिन यह गाड़ी दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर आई। श्रीगंगानगर इंटर सिटी एक्सप्रेस के बहादुरगढ़ आने का समय 1 बजकर 57 मिनट पर पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह गाड़ी पौने तीन घंटे की देरी से 4 बजकर 42 मिनट पर पहुंची। भटिंडा जंक्शन किसान एक्सप्रेस दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर यहां आती है, लेकिन शुक्रवार को यह गाड़ी 4 बजकर 18 मिनट पर पहुंची। अवध-आसाम एक्सप्रेस के बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय 4 बजकर 59 मिनट है। यह गाड़ी 5 बजकर 52 मिनट पर यहां पहुंची। दिल्ली-भिवानी पैसेंजर ट्रेन के बहादुरगढ़ स्टेशन पर आने का समय शाम 5 बजकर 14 मिनट है। जबकि यह 5 बजकर 53 मिनट पर यहां पहुंची। फरक्का एक्सप्रेस गाड़ी बहादुरगढ़ स्टेशन पर शाम 5 बजकर 52 मिनट पर आती है, लेकिन शुक्रवार को यह गाड़ी रात साढ़े 10 बजे पहुंची। कालिंदी एक्सप्रेस का बहादुरगढ़ स्टेशन पर आगमन शाम साढ़े 6 बजे है। यह गाड़ी रात 9 बजकर 24 मिनट पर आई। लगभग सभी गाड़ियां देरी सां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed