{"_id":"65b36031b3bf44d75f08af56","slug":"tragic-accident-near-village-chamanpura-in-jhajjar-unknown-vehicle-hits-tractor-one-woman-dead-and-three-ref-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: गांव चमनपुरा के पास दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक महिला की मौत और तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: गांव चमनपुरा के पास दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक महिला की मौत और तीन रेफर
Fri, 26 Jan 2024 01:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:03 PM IST
सार
जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि कमलेश पत्नी महावीर उम्र गांव दुजाना की रहने वाली थी। वह शुक्रवार सुबह कंपनी में जा रही थी। ट्रैक्टर में सवार होकर ट्रैक्टर में तीन महिला और भी बैठी हुई थी ज्यादा धुंध होने के चलते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के गांव चमनपुरा के पास धुंध के चलते अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है। सभी महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर नजदीक ही कंपनी में काम करने जा रही थी। ज्यादा धुंध होने के चलते किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्ती की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन महिला को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि कमलेश पत्नी महावीर उम्र गांव दुजाना की रहने वाली थी। वह शुक्रवार सुबह कंपनी में जा रही थी। ट्रैक्टर में सवार होकर ट्रैक्टर में तीन महिला और भी बैठी हुई थी ज्यादा धुंध होने के चलते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन