{"_id":"6536cbe6244d46ceb00ce244","slug":"traders-troubled-by-drug-addicts-sho-took-meeting-of-scrap-buyers-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-4855-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नशेड़ियों से व्यापारी परेशान, एसएचओ ने ली कबाड़ खरीदने वालों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नशेड़ियों से व्यापारी परेशान, एसएचओ ने ली कबाड़ खरीदने वालों की बैठक
Tue, 24 Oct 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर में नशेड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और रात के समय वह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी को लेकर व्यापार मंडल ने एसपी को इसकी शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ने शहर में कबाड़ खरीदने वाले दुकानदारों की बैठक ली।
एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण बिरला के नेतृत्व में सभी 30 कबाड़ी दुकानदार शहर थाना पहुंचे, जहां शहर थाना प्रभारी ने सख्त आदेश दिए कि किसी भी दुकानदार ने चोरी का सामान खरीदा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यदि कोई चोरी का सामान लेकर आए तो उसकी जानकारी थाने में दी जाए ताकि उसे पकड़ा जा सके।
व्यापार मंडल ने की रूट निर्धारित करने की मांग
हरियाणा व्यापार मंडल झज्जर ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिसार एयरपोर्ट तक जाने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन का रूट निर्धारित करने की मांग की है। इसका एक ज्ञापन रोहतक सांसद को दिया जाएगा। प्रधान राकेश अरोड़ा ने मांग की कि नई रैपिड ट्रेन को वाया झज्जर रेलवे स्टेशन से गुजारा जाए। इससे दिल्ली एनसीआर में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी होगा।