फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traders met the Municipal Commissioner to get the underground pipe lines cleaned

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडरग्राउंड पाइप लाइनों की सफाई कराने के लिए नगर आयुक्त से मिले व्यापारी

Wed, 17 Jul 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Traders met the Municipal Commissioner to get the underground pipe lines cleaned
झज्जर लघु सचिवालय में डीएमसी नगर परिषद सें मिलने जाते हुए व्यापार मंडल के पदा​धिकारी।
झज्जर। डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक अंडरग्राउंड लगे पाइपों की सफाई को लेकर मंगलवार को व्यापारी जिला नगर आयुक्त से मिले। व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी जिला नगर आयुक्त को सौंपा। उन्होंने अंडरग्राउंड पाइपों की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा के नेतृत्व में जिला नगर आयुक्त से मिले व्यापारियों ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में कई महीनों से अंडरग्राउंड ड्रेनेज पाइप बंद होने से मेन बाजार के रोड पर गंदे पानी से आ रही समस्या आ रही है। दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। दुकानों के आगे गंदा पानी जमा होने से ग्राहक दुकान पर नहीं आते। कई बार वाहन चालक भी पानी के छीटें उड़ाते हैं, जो दुकानों के अंदर तक आ जाते हैं। इससे ज्यादा परेशानी दुकानदारों को हो रही है। उन्होंने मांग की कि अंडरग्राउंड पाइपों को जेट मशीन से खुलवाया जाए। जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर इसका समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिव कुमार, मुकेश कुमार, महेश, नरेश, प्रेम मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्जन
डायमंड चौक से आंबेडकर चौक तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन की सफाई कराई जाएगी। कुछ दिन पहले भी सफाई करवाई गई थी। वहां 15-20 फीट पर सफाई की जगह बनी हुई थी, लेकिन कुछ लोग वहां गंदगी डालकर उसे बंद कर देते हैं। इससे बार-बार समस्या आ रही है। व्यापारियों को भी चाहिए कि वह गंदगी नहीं डाले। जेट मशीन से सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन देसवाल, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed