{"_id":"648a209dd824f7d669095216","slug":"traders-met-np-chairman-for-road-construction-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-927-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क बनवाने के लिए नप चेयरमैन से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क बनवाने के लिए नप चेयरमैन से मिले व्यापारी
Thu, 15 Jun 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक रोड को खुदे हुए करीब 40 दिन से ज्यादा का समय हो गया हैं, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने नगर परिषद चेयरमैन से मिलकर समस्या बताई और कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को सुबह इस समस्या से निजात पाने के लिए व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोडा व अन्य व्यापारियों ने डीसी शक्ति सिंह से मिलने का निश्चय किया, लेकिन डीसी के बहादुरगढ़ जाने की वजह से व्यापारीनगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी से मिलने पहुंचे। चेयरमैन ने व्यापारियों को दो दिन का समय मांगा हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन में काम जल्द से जल्द करवाया जाएगा। प्रधान राकेश अरोडा ने बताया कि दो दिन पश्चात बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक रोड नहीं बना तो उपायुक्त से मिलकर गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर चौक से लेकर यादव धर्मशाला तक रोड नही बनने के कारण दुकानदारों को आर्थिक तौर पर प्रतिदिन नुकसान हो रहा हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रधान तुषार दीवान, उपाध्यक्ष मनदीप सैनी और पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष जगदीश गेरा, मनोज गर्ग, सुनील यादव ,कोषाध्यक्ष सतपाल सैनी, राजेश सैनी उपस्थित रहे।