{"_id":"58388dd84f1c1b983513c399","slug":"trade-fair-show-panting-dalbeer-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ट्रेड फेयर में लुभा रही गुभाना के दलबीर की पेंटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ट्रेड फेयर में लुभा रही गुभाना के दलबीर की पेंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड फेयर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रगति मैदान में 24 नवंबर से शुरू हुए ट्रेड फेयर में हरियाणा की सभ्यता से जुड़ी पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। एक-एक पेंटिंग की कीमत हजारों रुपये में होने के बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बन रही हैं। सीएम मनोहर लाल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति प्रदर्शनी की सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्रगति मैदान में हरियाणा की ओर से झज्जर जिले के गुभाना गांव के कलाकार दलबीर की पेंटिंग की प्रदर्शनी हरियाणा के पंडाल में लगाई गई हैं। दलबीर का कहना है कि प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से हरियाणवी संस्कृति का प्रदर्शन कर रही पेंटिंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं। प्रदर्शनी में बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ ऐसी अनेक कलाकृर्तियां लगाई गई हैं, जो समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
दलबीर का कहना है कि प्रदर्शनी में पुरानी संस्कृति को जाहिर करती अनेक कलाकृतियां लगी हैं, जोकि दर्शकों को काफी लुभा रही हैं। परिणाम स्वरूप इन कलाकृतियों की मांग बढ़ रही है। नोटबंदी के चलते बिक्री पर असर तो है, लेकिन ये पेंटिंग हरियाणा की शान बढ़ा रही हैं। दर्शकों को इनका लुभावनापन अपनी तरफ खींच रहा है।
विज्ञापन