{"_id":"65fd450b97570df76b0ea0dd","slug":"tractor-trolley-hits-bike-parked-behind-in-jhajjar-motorcyclist-dies-in-accident-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करते समय हुआ हादसा, बाइक ने मारी टक्कर, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करते समय हुआ हादसा, बाइक ने मारी टक्कर, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत
Fri, 22 Mar 2024 02:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:14 PM IST
सार
सोमबीर निवासी दुल्हेडा उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर से निकले थे। जब हम रासलवाला से निकलकर नायरा पैट्रोल के सामने पहुंचे, तब एक ट्रैक्टर ट्राली वाला अपने ट्रैक्टर को बड़ी लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसके कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झज्जर के नायरा पैट्रोल पंप के पास अचानक एक चालक ने अपनी ट्रेक्टर-ट्रॉली को अचानक मोड़ दिया। जिसके कारण बाइक ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
डाबौदा खुर्द निवासी सुमित पुलिस में शिकायत दी है कि वह पुष्कर हिरो झज्जर में काम करता है। 21 मार्च को वह व उसका साथी सोमबीर निवासी दुल्हेडा उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर से निकले थे। उसका साथी सोमबीर मोटरसाइकिल को चला रहा था। जब हम रासलवाला से निकलकर नायरा पैट्रोल के सामने पहुंचे, तब एक ट्रैक्टर ट्राली वाला अपने ट्रैक्टर को बड़ी लापरवाही से चलाता हुआ आया।
विज्ञापन
उसने अपने ट्रैक्टर को एकदम गलत साइड में मोड़ दिया। इससे उसने मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के पीछे ट्राली में जा लगा और हम मोटरसाइकिल सहित रोड पर गिर गए। इस कारण हमारे को काफी चोटें आई। दोनों को सिविल हॉस्पिटल झज्जर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसके साथी सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। उसे इलाज के लिए रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन