फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tractor-trolley collides with divider, two killed

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

Sun, 14 Jan 2024 03:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with divider, two killed
बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव डीघल टोल टैक्स के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

गांव बरहाणा निवासी अमित पुत्र सुरेश, सुरेश पुत्र मीर सिंह, प्रवेश पुत्र जयसिंह गांव बालंद से ट्रैक्टर-ट्र्राली में रेत भरकर अपने गांव बरहाणा जा रहे थे। जब वह गांव डीघल टोल टैक्स से निकले तो अचाानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर सवार अमित व सुरेश सड़क पर जा गिरे। अमित व सुरेश की मौके पर मौत हो गई। प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 65 वर्षीय सुरेश और 39 वर्षीय अमित निवासी गांव बरहाणा दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों खेतीबाड़ी करते थे। सुरेश अविवाहित था जबकि मृतक अमित विवाहित था, जिसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन

वर्जन

डीघल टोल के पास अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से सड़क हादसा हुआ है और ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की ट्रैक्टर से गिरने पर मौत हुई है। मृतक अमित के भाई अशोक के बयान पर 174 की इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जन सिंह, चौकी प्रभारी, डीघल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed