फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trackdown operation: 103 notorious criminals and 78 other accused arrested

ट्रैक डाउन अभियान : 103 कुख्यात अपराधी सहित अन्य 78 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Trackdown operation: 103 notorious criminals and 78 other accused arrested
22jjrp14- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।
झज्जर। जिले की पुलिस टीमों ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कुल 181 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध, जघन्य वारदातों एवं अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोक लगाना था।
विज्ञापन

पुलिस ने जघन्य अपराध की श्रेणी में आने वाले गंभीर मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। इसमें गोलीबारी, जानलेवा हमला, लूट डकैती, हत्या और अन्य अपराधों में लिप्त 100 आरोपियों को सूचीबद्ध किया गया था। पुलिस ने इस आंकड़े को पार करते हुए 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की तलाश काफी समय से जारी थी।
विज्ञापन

साथ ही जिलेभर में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित एवं अतिवांछित श्रेणी के 78 आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा, जिनमें लंबे समय से फरार अपराधी भी शामिल हैं। लगातार प्रयासों के बाद ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। पुलिस ने दो आदतन अपराधियों की जमानत रद्द करवाकर उन्हें दोबारा जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पुलिस ने 26 आरोपियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली और पहले से खोली गई 63 अपराधियों की गहन निगरानी करके यह सुनिश्चित किया गया कि ऐसे अपराधी किसी भी प्रकार की नई वारदात को अंजाम न दे सकें। अभियान में पुलिस ने 17 आपराधिक मामले दर्ज किए, जिनमें आरोपियों के कब्जे से 17 अवैध हथियार और 9 कारतूस बरामद किए गए।

नशीले पदार्थों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 नए मामले दर्ज किए। इन मामलों में पुलिस टीमों ने आरोपियों से 117.03 ग्राम हेरोइन और 0.454 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने अपील की है कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं। वे सोशल मीडिया पर बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को फॉलो न करें। इसकी बजाय सभी युवा पढ़ाई और खेलों की तरफ ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed