{"_id":"6649399c00bfe721870bdfc7","slug":"toppers-students-honored-with-bharat-bhagya-vidhata-award-bahadurgarh-news-c-200-1-ro21001-107417-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टॉपर्स विद्यार्थी भारत भाग्य विधाता पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टॉपर्स विद्यार्थी भारत भाग्य विधाता पुरस्कार से सम्मानित
Sun, 19 May 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 61..विद्यार्थियों पुरस्कार देकर सम्मानित करते संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति के सदस्य
बहादुरगढ़। गांव सांखोल में संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति की तरफ से सरकारी स्कूल में कक्षा पहली से बारहवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थिायें को भारत भाग्य विधाता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन जैन, सतीश शर्मा और अजय मुख्य अतिथि रहे। कक्षा नौवीं में आरती, नीलम, कशिश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं में अपूर्व, हिमांशी और निखिल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 11वी में ज्योति, पूनम, देविका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। 12वीं कक्षा में भूपेंद्र, ट्विंकल और काजल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य संजय राठी, मुख्याध्यापिका किरण और समस्त स्कूल स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
समिति प्रधान संजय कलसन ने बताया कि हर साल समिति के द्वारा टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी बच्चे को किताबों की जरूरत है तो गांव में खोले गए निशुल्क बुक बैंक से आकर किताबें ले सकते हैं। इस मौके पर सितेंद्र राठी, अमित राठी, जय चाहार, नरेंद्र धनखड़, मनीष चाहार, ललित रंगा, सोमेश राठी, सुधीर राठी आदि मौजूद रहे।