फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Took three samples of ice cream and two samples of dough

Jhajjar-Bahadurgarh News: आइसक्रीम के तीन और आटे के दाे नमूने लिए

Tue, 04 Jun 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Took three samples of ice cream and two samples of dough
आइसक्रीम फैक्टरी से सेंपल लेते खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी।
बहादुरगढ़। खाद्य सुक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में छापे पांच स्थानों से आइस्क्रीम के तील और आटे के दो नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इनकी जांच 15 से 20 दिनों में इनकी रिपोर्ट आएगी। यदि इनमें खामियांं मिलती है तो इनके संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
खाद्य आपूर्ति विभाग को कई दिनों से आटा, आइस्क्रीम, पेय पदार्थ में मिलावट की सूचनाएं मिल रही थी। पिछले दिनों नाहरा-नाहरी मार्ग पर बालाजी शेक वाला की दुकान पर केला शेक में भी विभाग को मिलावट की शिकायत मिली थी।
यहां से टीम ने सेंपल जूस और शेक के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हुए हैं। सोमवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम बहादुरगढ़ पहुंची। यहां पर उन्होंने आर्य नगर कॉलोनी, शक्ति नगर, झज्जर रोड पर विक्रेताओं के यहां कार्रवाई की। टीम ने फैक्टरियों से आइस्क्रीम के तीन नमूने लिए। इसके अलावा आटे के दो नमूने लिए हैं।खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि बहादुरगढ़ से लोगों की आइसक्रीम में लगातार मिलावट की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते वे यहां पहुंचे।
विज्ञापन

कुल 5 नमूने लिए गए हैं। इनमें तीन आइसक्रीम के और दो आटे के हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि जहां से भी मिलावट की शिकायत मिलेगी वहां पर टीम पहुंचकर नमूने लेगी। लोगों को सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed