{"_id":"619e9ed32187557aa53afe2f","slug":"tomatoes-turn-red-peas-are-also-removed-bahadurgarh-news-rtk6308109172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्ख लाल हुआ टमाटर, मटर भी इतराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्ख लाल हुआ टमाटर, मटर भी इतराई
विज्ञापन
मंडी में आए टमाटर।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। टमाटर के भाव आजकल आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव की तरह ही सब्जियों के भाव भी लोगों के लिए समस्या बन रहे हैं। लोगों के रसोई घर का बजट भी गड़बड़ा रहा है। शहर में टमाटर 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहे हैं। 100 रुपये में तो हरा टमाटर मिलता है। वहीं, मटर 100, 150 और 200 रुपये किलो तक बिक रही है। दरअसल टमाटर महंगा होने का कारण इन दिनों में स्थानीय रकबे में टमाटर की खेती न होना और कर्नाटक व महाराष्ट्र में बारिश व बाढ़ से टमाटर की खेती खराब हो जाना है।
रसोई में बनने वाली तकरीबन हरे सब्जी के लिए जरूरी टमाटर के बढ़ते दामों का हाल देख आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। आपूर्ति में कमी की वजह से टमाटर के भाव सौ रुपये से पार हो गया है। सब्जियों के बढ़ते दाम आम लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं। वहीं सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी के बाद, बिक्री में भी कमी आई है। फुटकर सब्जी विक्रेता सतीश कुमार ने कहा कि अब एक किलो टमाटर खरीद वाले बहुत कम रह गए हैं। सभी एक पाव खरीदते हैं। एकाध ग्राहक आधा किलो ले लेता है।
सब्जी मंडी के आढ़ती प्रदीप ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से टमाटर की आपूर्ति बहुत कम हो गई है। महंगा होने का कारण कई राज्यों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ आ जाना है। इससे फसल खराब हो गई है। अब नई उपज आने में अभी 15 दिन लग सकते हैं। तब तक महंगाई झेलनी ही पड़ेगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ के कारण टमाटर की फसल खराब हो गई है। इसी से टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। कम पैदावार और ज्यादा मांग के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन लागत में बढ़ोतरी से भी टमाटर में उछाल आया है।
विज्ञापन
केवल टमाटर ही नहीं, आजकल मटर, गाजर, अदरक, फूल गोभी, पत्ता गोभी, भिंडी, शिमला मिर्च, बीन्स और खीरे का भाव भी कम नहीं है। मटर 100 रुपये से ऊपर, भिंडी 80 रुपये, पत्ता गोभी 60 रुपये, फूल गोभी 60 रुपये, देसी खीरा 60 रुपये, शिमला मिर्च 120 रुपये और गाजर 60 रुपये प्रति किलो बोली जा रही है।